पिथौरागढ़,

मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कोई भी घोषणा विभागीय स्तर पर अनावश्यक रूप से लंबित न रखी जाए। अपने स्तर से पूर्ण की जाने वाली सभी औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूरी करते हुए प्रस्तावों को अग्रिम कार्रवाई हेतु संबंधित स्तर पर प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर भी घोषणाओं की नियमित समीक्षा करें तथा उनकी प्रगति में तेजी लाएं। जिन घोषणाओं में द्वितीय किस्त के रूप में धनराशि प्राप्त होनी है, उनके लिए समय से धनराशि की मांग प्रस्तुत की जाए, ताकि कार्यों के क्रियान्वयन में धनराशि के अभाव में विलंब न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं शासन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। अतः सभी विभागीय अधिकारी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ इनका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर उसे गंभीरता से लिया जाएगा।

बैठक में अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के लिए कुल 661 घोषणाएं की गई हैं, जिनमें से अब तक 206 घोषणाएं पूर्ण की जा चुकी है। 244ं घोषणाएं में जनपद स्तर की प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए शासन को प्रेषित की जा चुकी हैं। अन्य घोषणाएं में भी कार्य गतिमान है जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष घोषणाओं में भी अपेक्षित प्रगति लाते हुए उन्हें निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

You missed