पिथौरागढ़। अटल उत्कृष्ट राइंका थरकोट के बाल वैज्ञानिक अभिषेक बिष्ट का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ है। अभिषेक गुजरात में 15 से 18 फरवरी तक आयोजित होने वाली बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून में ऑफलाइन हुई राज्य स्तरीय 29वीं बाल विज्ञान कांग्रेस राइंका थरकोट के अभिषेक बिष्ट ने अपने शोध पत्र ईको सिस्टम एंड ईको सिस्टम सर्विसेज के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में वनों की कटाई पर रोक लगाने और ग्रामीणों को इसके दुष्प्रभाव के विषय में जागरूक करने संबंधी था। छात्र का मार्गदर्शन रसायन विज्ञान के प्रवक्ता राजेंद्र पांडेय ने किया। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 16 बाल वैज्ञानिकों में पिथौरागढ़ जिले से एकमात्र अभिषेक बिष्ट राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए हैं। अभिषेक बिष्ट की उपलब्धि पर प्रधानाचार्य बीएन जोशी, जिला विज्ञान समंवयक डॉ.विकास पंत ,मुख्य शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सक्सेना, जिला शिक्षा अधिकारी बीएस रावत सहित एसएमसी और पीटीए अध्यक्ष आदि ने खुशी व्यक्त की है।