मुम्बई। मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लाहिरी का निधन हो गया है। पिछले लंबे समय से बीमार 69 वर्षीय लाहिरी ने बुधवार की सुबह मुम्बई के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। बॉलीवुड में उनकी अलग पहचान थी। उन्हें बालीवुड में डिस्को किंग कहा जाता था। सोने के गहने पहनने के कारण उनका लुक अलग नजर आता था। पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी में जन्मे बप्पी ने तीन साल की उम्र में ही तबला बजाना सीख लिया था। डिस्को को उन्होंने ही 1980 के दशक में बालीवुड फिल्मों से जोड़ा था। डिस्को डांसर, नमक हलाल, शराबी सहित तमाम ऐसी फिल्में थीं जिनमें उन्होंने सुपर-डुपर हिट गाने दिए थे। आइ एम ए डिस्को डांसर उनका यह गीत काफी चर्चित रहा। उनका असल नाम अनुकेत लाहिरी था। लाहिरी के निधन से उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। उनके निधन को फिल्म जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है। पूरा बालीवुड शोक में डूब गया है। तमाम फिल्मी ‌हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।