पिथौरागढ़। धारचूला के अंतर्राष्ट्रीय झूला पुल पर एक महिला को एसएसबी ने चरस के साथ गिरफ्तार किया है।20 फरवरी 2022 को भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय झूला पुल धारचूला को निर्धारित समय शाम पांच बजे बंद होने के बाद उप जिला मजिस्ट्रेट धारचूला अनिल कुमार शुक्ला के आदेशानुसार समय लगभग सवा सात बजे धारचूला से नेपाल जा रही बारात के लिए खोला गया।
11 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल डीडीहाट के कमांडेंट महेंद्र प्रताप के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार के नेतृत्व में जब नेपाल से भारत की ओर आ रही नेपाली महिला सरिता बडाल की चेकिंग की तो उसके पास 270 ग्राम चरस बरामद की गई। महिला को एसएसबी ने धारचूला थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।