नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। लुहानत्स और दोनेत्सक में रूस की सेनाएं घुस गई हैं। यूक्रेन में बिगड़ते हालातों के बीच एअर इंडिया का एक विमान 240 भारतीयों को लेकर मंगलवार रात दिल्ली पहुंचा। इनमें सबसे अधिक संख्या छात्रों की है जो यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे हैं।रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है। रूस की इस कार्रवाई से पूरे विश्व की चिंता बढ़ गई है। तमाम देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है। बढ़ते तनाव के बीच पश्चिमी यूक्रेन में अमेरिका का दूतावास बंद हो गया है। रूस-यूक्रेन तनाव के बीच कच्चे तेलों के दामों में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। इससे महंगाई बढ़ने की आशंका भी बढ़ गई है।