मुंबई। यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों को लेकर एअर इंडिया का पहला विमान शनिवार शाम रोमानिया के बुखारेस्ट से मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचा। वायु यातायात नियंत्रक (एटीसी) के सूत्रों ने यह जानकारी दी. बोइंग 787 विमान के साथ संचालित, एअर इंडिया की निजी उड़ान शाम सात बजकर 50 मिनट पर मुंबई हवाई अड्डे पर उतरी. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल युद्ध प्रभावित यूक्रेन से लौटे भारतीय नागरिकों की अगवानी करने के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे।
मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने पर पीयूष गोयल ने प्लेन में यात्रियों से बात की. उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया और लिखा, “मातृभूमि में वापस आने पर स्वागत है. मुंबई एयरपोर्ट पर यूक्रेन से सकुशल भारत वापस लौटे लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट देखकर खुशी हुई. पीएम मोदी की अगुवाई वाली सरकार भारतीय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है।”