रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध तीसरे दिन भी जारी है। यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री का दावा है कि रूस के हमले में यूक्रेन के 198 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन के राष्टपति जेंलेस्की सड़कों पर नजर आए उन्होंने कहा कि आक्रमणकारियों के खिलाफ हम लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जो मदद करना चाहते हैं वह आगे आएं। यू यूरोप के भविष्य की जंग है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि हम शांति और युद्ध समाप्त करना चाहते हैं।
रूस की सेना लगातार आगे बढ़ती जा रही है। रूस का दावा है कि उसने यूक्रेन के 821 सैन्य ठिकाने तबाह कई दिए हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव में भारी तबाही मची है। हमलों में कई ईमारतंे तबाह हो चुकी हैं। बमबारी में बरबाद हो चुके यूक्रेन के कई शहरों में चारों ओर ध्वस्त इमारतें और सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। नागरिकों में दहशत का माहौल है। युद्ध की विभीषिका के बीच सीमा पर भीड़ बढ़ती जा रही है। बड़ी संख्या में बेघर हुए लोग चर्च में शरण लिए हुए हैं। यूक्रेन ने रूस के परमाणु हथियारों का आडिट करने की मांग उठाई है। रूस के रक्षा मंत्री ने बयान जारी करते हुए कहा कि यूक्रेन के शहरों को निशाना नहीं बनाया जा रहा है।
इधर यूक्रेन से भारतीय छात्रों के लौटने का क्रम जारी है। खारकीब मेटो स्टेशन में भी 160 भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। जो छात्र अभी तक वहां पर फंसे हैं उनके परिजन गहरी चिंता में हैं। सूत्रों के अनुसार 219 भारतीयों को लेकर लौट रहा एक विमान आज रात 8.30 बजे मुंबई पहुंचेगा।