धारचूला(पिथौरागढ़) । रं समाज की सबसे बुजुर्ग महिला और राज्य के सूचना आयुक्त चन्द्र सिंह नपलच्याल की माता लछिमा नपलच्याल का 107 वर्ष की उम्र में रविवार देर शाम को देहांत हो गया। उन्होंने अपने आवास में अंतिम सांस ली। जिसकी जानकारी मिलने ही रं समाज और अन्य समुदाय के लोगों ने उनके आवास में जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।

बता दें लछिमा नपलच्याल महान दानबीरा जसुली शौकयानी दताल की गांव दान्तु की पुत्री थी। लछिमा नपलच्याल समाज में हमेशा ही महिला शिक्षा को बढ़ावा देती थी। इसके अलावा लोगों को भी शिक्षा के लिए प्रेरित करती रहती थी। वे अपने पीछे 4 पुत्र, दो पुत्री, 4 पोते, 7 पोती 3 नातनी व 1 नाती का भरापूरा परिवार छोड़कर गयी है। इनके ज्येष्ठ पुत्र चन्द्र सिंह नपलच्याल वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में सूचना आयुक्त के पद पर कार्यरत है। बुजुर्ग महिला के देहांत पर रं समाज के सभी लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है।