पिथौरागढ़. पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला, विनोद कुमार थापा के निर्देशन में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार की शाम को
थानाध्यक्ष जाजरदेवल के नेतृत्व में एसआई मनोज पाण्डे व पुलिस टीम द्वारा पंडा तिराहे पर चैकिंग के दौरान टिप्पर वाहन को रोका। चालक गोविन्द प्रसाद द्वारा वाहन में ओवरलोड रेता ले जाया जा रहा था। इसके पास लाइसेंस और परमिट भी नहीं था। इस पर पुलिस ने टिप्पर को एम0 वी0 एक्ट की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत सीज किया गया। पुलिस का कहना है यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।