पिथौरागढ़। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के ‌खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर निखिल नामक युवक को गिरफ्तार किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 76 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाई कर तीन वाहन सीज किए गए। इसके अलावा नगर क्षेत्र के रेस्टोरेंट और ढाबों में चलाए गए अभियान के दौरान एक भोजनालय में महेंद्र सिंह को अवैध रूप से शराब पिलाने में एक बोतल और 17 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपी के विरूद्ध धारा 60/21 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।