पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिला निवासी अवकाश प्राप्त एयर वाइस मार्शल दयानंद चिल्कोटी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। स्व.दयानंद इस क्षेत्र के पहले एयर वाइस मार्शल थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा म्यामार में हुई थी। बाद में उन्होंने पिथौरागढ़ इंटर कालेज से पढ़ाई की। इसके बाद वायु सेना में भर्ती होकर एयर वाइस मार्शल बने। वह सेवानिवृति के बाद देहरादून में रह रहे थे। उनका एक बेटा और एक बेटी है। पुत्र आशुतोष चिल्कोटी अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी में वायोमेडिकल विभाग के एसओडी हैं जबकि बेटी गुड़गांव में रहती है। उनके निधन पर पिथौरागढ़ आपात सेवा ट्रस्ट, पिथौरागढ़ व्यापार मंडल और श्रीरामलीला कमेटी सहित पूर्व सैनिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।