हल्द्वानी। कालाढूंगी के मलुआगांजा में लावारिश सांड ने एक महिला को  मार डाला। महिला की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक भीमपुरी मलुआगांजा निवासी दयाल चंद्र मजदूरी करता है। उसने बताया कि मंगलवार की शाम उसकी दीपा देवी घर थी। रोजाना की तरह उसकी गाय जंगल से चरने के बाद घर आई। गायों के साथ एक लावारिश सांड भी उनके घर आ गया। महिला ने डंडा लेकर सांड को भगाने का प्रयास किया तो सांड ने उस पर हमला कर दिया। सीघों से उठाकर पटकने से वह घायल हो गई। गंभीर हालत में घायल को इलाज के लिए कालाढूंगी अस्पताल लेकर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही घायल महिला ने दम तोड़ दिया।