हरिद्वार। हरिद्वार के खानपुर में एक व्यक्ति की सांसें थम गई। मृत समझकर जब परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तभी मृतक की फिर से सांसें चलने लगी। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
खानपुर क्षेत्र के कर्णपुर में अजब सिंह को बीमार होने पर डोईवाला स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया था। ब्लड प्रेशर लो होने पर वेंटीलेटर पर रखा गया था। चार दिनों तक हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें घर ले गए। इसी बीच अजब सिंह की सांसें थम गई। इसके बाद परिजनों ने उसके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। अंतिम संस्कार से पहले जब उसे नहलाया जा रहा था तो सांसें चलती महसूस हुई। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे। जहां पर उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों ने हालत स्थिर बताई है।