देहरादून। कांग्रेस के युवा नेता और पूर्व उप नेता करन माहरा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए करन माहरा रानीखेत से दो बार विधायक रह चुके हैं। करन माहरा तेज तर्रार नेताओं में शुमार हैं। वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। यशपाल आर्य कांग्रेस और भाजपा में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। कांग्रेस ने इस बार प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष दोनों कुमाऊं से ही बनाए हैं।