देहरादून। चैत्र नवरात्रि के नवमी पर्व पर  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्व के कल्याण एवं सुख शांति के लिए नवदुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। नवमी पर्व पर प्रदेश भर में श्रद्धालुओं द्वारा मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर लोगों ने घरों में कन्या पूजन भी किया।