पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले की गणाई गंगोली तहसील के किमतोला गांव निवासी एक युवक की हत्या कर शव नदी में फैंक दिया। पुलिस हत्यारे की धरपकड़ के लिए जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार गणाई के जौलियाखेत के समीप कुलूर नदी में एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान प्रयाग राम पुत्र राजन राम के रूप में हुई। 25 वर्षीय मृतक प्रयाग राम मजदूरी करता था। मृतक की आंतें बाहर निकली होने से उसकी हत्या धारदार हथियार से किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। बेरीनाग थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि मामले का जल्दी खुलासा कर लिया जाएगा। युवक की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने घटना में लिप्त हत्यारों का शीघ्र पता लगा लेने की बात कही है।