पिथौरागढ़। पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन पिथौरागढ़ का निरीक्षण करते हुए जनपद में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारी गणों का सम्मेलन लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। सोमवार को पिथौरागढ़ पहुंचे आईजी प्रशिक्षण को सर्वप्रथम सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने रिजर्व पुलिस लाईन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान  लाईन कार्यालय, गणना कार्यालय, व्यायामशाला तथा बैरिक आदि का निरीक्षण किया गया एवं बैरिक तथा लाईन परिसर की साफ-सफाई रखने आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
 इसके बाद अधिकारियों कर्मचारियों के सम्मेलन में विगत वर्ष में जनपद स्तर पर हुए प्रशिक्षणों के बारे में जानकारी करते हुए आगामी समय में होने वाले प्रशिक्षणों के बारे में समीक्षा की गई तथा समस्त अधिकारी/कर्मचारी गणों को निर्देशित किया गया कि आई0टी0आई0, पी0टी0आई0, टी0ओ0टी0 आदि विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण लेने के उपरान्त अपने उच्चाधिकारियों को सूचित कराएं ताकि उनके द्वारा अन्य कर्मियों को भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा जनपद स्तर पर स्कूल/ कॉलेजों में चलाये जा रहे विभिन्न जागरुकता अभियानों को और अधिक प्रभावी तरीके से चलाकर लोगों को अधिक से अधिक जागरुक किया जाय तथा छात्र पुलिस कैडेट योजना के तहत अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों के सम्बन्ध में जानकारी देने के निर्देश भी दिए। पुलिस व जनता के मध्य समन्वय स्थापित किये जाने हेतु जनता से मित्रता पूर्ण व्यवहार रखते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने को कहा। पुलिस कर्मियों के व्यक्तित्व विकास व आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण प्रक्रिया में सुधार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि माओवाद / उग्रवाद से निपटने हेतु पुलिस कर्मियों को समय-समय पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक महेश चन्द्र जोशी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुमित पाण्डे, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाईन नरेन्द्र आर्या सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।