पिथौरागढ़। एलएसएम पीजी कालेज के शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा लछैर गांव का शैक्षिक भ्रमण किया गया। भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को किताबों से बाहर अपने समाज के बारे में जानने को प्रेरित करना था। इस भ्रमण में शिक्षाशास्त्र से करीब 30 विद्यार्थी शामिल रहें।शिक्षाशास्त्र से डॉ. सोनी टम्टा और दीक्षा खंपा ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।

भ्रमण की खास बात यह रहीं कि इसमें छात्र छात्राओं ने खुलकर भागीदारी की। कोरोना के लंबे दौर के बाद उनके लिए इस तरह का क्षेत्रीय भ्रमण उत्साह से भरा रहा। सुबह 9 बजे सभी साथी लछेर की ओर बढ़े। छात्रों का जोश सुबह से ही देखने लायक था। नई जगह और साथियों के साथ घूमने का यह मौका मानो लम्बे दौर बाद मिला हो। इस भ्रमण के बारे में डॉ. सोनी टम्टा कहती है कि बच्चों के साथ स्थानीय भ्रमण में जाना नई ऊर्जा से भरने वाला रहा। उन्होंने नई जगह के लिए बहुत जिज्ञासा दिखाई और उसे बारीकी से जाना जो हमारे लिए खुशी भरा रहा। छात्रों ने नाच गाना किया, कुमाऊनी भाषा में छबेली सुनाई। भ्रमण में शामिल रही डॉ दीक्षा खंपा से बातचीत में पता चलता है कि वह बच्चों के साथ दोस्ताना महसूस कर रही थी। एक खुले वातावरण में उनके साथ दिन गुजारना मुझे उनके ज्यादा नजदीक लाया। मेरे लिए खुद के लिए यह भ्रमण सीखने वाला रहा। कहा कि आगे भी शिक्षाशास्त्र विभाग यह शैक्षिक भ्रमण कराता रहेगा। जो छात्रों को सीखने के लिए मौके देते है। छात्रों ने दिन भर न केवल क्षेत्र का भ्रमण किया बल्कि श्रम के महत्व को समझा। खुद के लिए खाना बनाने को चीजे एकत्रित की। सभी के लिए ग्रुप में खाना तैयार किया। छात्रा भावना चौहान अपना अनुभव व्यक्त करती है। उन्होंने बताया कि अचानक से मेरा आना तय हुआ। मैने बहुत दिनों बाद इस तरह भ्रमण किया जो बहुत यादगार रहेगा। लम्बे समय से इस तरह की खुशी मिली। संचालन कर रहे छात्र दीपक जो शिक्षाशास्त्र के विद्यार्थी है बताते है पहले यह पूरी तैयारी करना एक चुनौती भरा था, लेकिन सभी साथियों ने बहुत मदद की।हमने साथ मिलकर यह पूरा प्लान किया था। मुझे बहुत अच्छा लगा कि हम एक समूह में काम कर पा रहे है। आगे भी डिपार्टमेंट हमें नई जगह दिखाते रहे यह हमारे लिए खुशी से भरा हैं। यह सफर शाम गए खत्म हुआ। सुंदर बताते है हमने साथ में भ्रमण किया, साथ में खेला, काम किया ,चीजों को नजदीक से देखा जो मेरे लिए रोमांच से भरा था। इस भ्रमण में पंकज भट्ट, संगीता भट्ट, मयंक , सावन ,मोनिका, शीतल, जयमाला, कोमल , प्रिंस आदि शामिल रहे।

You missed