पिथौरागढ़। झूलाघाट के तालेश्वर मंदिर के पास काली नदी में पुलिस ‌को एक अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पिथौरागढ़ मोर्चरी भेज दिया है। महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। शरीर में नीले रंग का कुर्ता, पीला सलवार और कलाईयों में लाल रंग की चूड़ियां हैं। थाना पुलिस ने महिला के संबंध में जानकारी देने के लिए 05964226651 और 9411112982 नंबर पर संपर्क करने को कहा है।