पिथौरागढ़ टुडे 30 अक्टूबर

पिथौरागढ़। हिमालय बचाओ अभियान के तहत पिथौरागढ़ शहर के लंदन फोर्ट परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। परिसर से एकत्रित किए गए कूड़े को निस्तारित किया गया। इस अभियान में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे दर्जनों युवा शामिल हुए। सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडेय की पहल पर आयोजित सफाई अभियान के मौके पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने कहा कि यह अभियान प्रेरणादायी है। युवाओं ने स्वयं सफाई अभियान के लिए आगे आकर अन्य लोगों को समाजहित में जिम्मेदारी का एहसास कराया है।  इस तरह के अभियान अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायी होते हैं। सफाई अभियान में प्रशिक्षक राजेंद्र देवलाल, हिमांशु नगनियाल, हरीश चड्ढा, हिमांशु सुयाल, जगदीश मेहता, अभिषेक बिष्ट, राजेंद्र कुमार, आदिल हुसैन, अनिकेत गिरी, केशर धामी, संजय धामी, दीपक बिष्ट, दिव्येश साह, भगवान स‌िंह, लक्ष्मण सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed