बागेश्वर। जिले के झटक्वाली में 15 वर्षीय किशोर की नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। पुलिस व फायर टीम ने स्थानीय लोगो की मदद से खोजबीन कर कुछ दूरी पर शव बरामद किया।

जानकारी के अनुसार बागेश्वर के झटक्वाली में तीन किशोर नदी में नहाने गए हुए थे। इस दौरान ग्वाड़ निवासी 15 वर्षीय सौरभ सुनेरी पुत्र स्व अर्जुन सिंह सुनेरी नदी में नहाने के दौरान नदी में डूब गया। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस व फायर टीम को दी गई। साथ ही एसडीआरएफ को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। वही फायर टीम, पुलिस के द्वारा सौरभ की खोजबीन कर कुछ ही दूरी से शव को बरामद किया। इस हादसे से मृतक किशोर के परिजन गहरे सदमे में हैं।