नैनीताल। नैनीताल झील में आज एक महिला का शव मिला है। शव योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नेशनल ओलम्पियाड में योग करने वाली दीपा की मां कमला गिरी का है।
गुरुवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने मल्लीताल नयना देवी मंदिर के निकट झील में शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट, एसआई हरीश कोरंगा व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। शव को झील से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त की गई तो शव की पहचान कमला पत्नी किशन गिरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कमला की तीन बेटियों में सबसे छोटी दीपा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के साथ नेशनल ओलंपियाड में दिल्ली में हिस्सा लिया था। कमला का पति किशन महाधिवक्ता कार्यालय में माली हैं। पुलिस के अनुसार कमला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कल वह बेटियों के साथ बाजार दवा लेने गई थी। बेटियों को तल्लीताल छोडऩे के बाद मल्लीताल गई थी लेकिन नहीं लौटी। रातभर कमला के पति किशन उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शव मिलने के बाद जब वह मोर्चरी पहुंचा तो पत्नी के मरने की खबर मिली। वहीं जीजीआईसी की प्रधानाचार्या सावित्री दुग्ताल के अनुसार दीपा को दो शिक्षिका के साथ मोर्चरी भेजा गया है।

You missed