पिथैरागढ़। नाचनी-बांसबगड़ सड़क में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों का स्वास्थ्य केंद्र तेजम में उपचार चल रहा है।रविवार की रात आठ बजे नाचनी बांसबगड़ से गूटी जा रही एक एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर खाई में गिर गई। इस हादसे में गूटी निवासी वाहन चालक ईश्वर सिंह, दुर्गा सिंह और धीरज सिंह घायल हो गए।हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम थानाध्यक्ष चंदन सिंह के नेतृत्व में दुर्घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजम पहुंचाया।