मेष : गृहस्थ और पारिवारिक सुख से सप्ताह खुशहाल व्यतीत होगा। दैनिक कार्य क्षेत्र में सहजता महसूस करते हुए अतिरिक्त लाभ की संभावना है, परंतु सप्ताह के अंत आपको स्वास्थ्य तथा अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल महसूस होंगी।

वृष: इस सप्ताह आप अपने समस्त मुख्य कार्यों को पूर्ण कर लें कर्म के अनुसार सफलता निश्चित है। पारिवारिक तथा संतान पक्ष से सहयोग व लाभ प्राप्त करेंगे। स्वयं भी आपको अपनी किसी उपलब्धि पर गर्व महसूस होगा।

मिथुन : वाहन का पूर्ण लाभ लेते हुए अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करेंगे। परिवार में किसी व्यक्ति से अतिरिक्त धन की प्राप्ति भी होगी। किसी उच्च पद में आसीन व्यक्ति से बहस ना हो इसका आपको ध्यान रखना है।

कर्क: कोई आपके मन को प्रसन्न करने वाला शुभ समाचार प्राप्त होगा, परंतु जीवन में बदलाव परिवर्तन या किसी से बिछड़ने की संभावना भी हो सकती है। धन के विचार से सफलता आपके पक्ष में है। परिवार तथा मित्रों की खुशियों हेतु धन का व्यय भी कर सकते है।

सिंह : पारिवारिक घटनाओं से संबंधित सप्ताह आपके लिए महत्वपूर्ण है। परिवार में उन्नति के साथ प्रिय जन के स्वास्थ्य हानि तथा परेशानियों से सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको व्यर्थ की भागदौड़ भी करनी पड़ेगी परंतु इन परिस्थितियों के बीच में साहस आपका भरपूर साथ देगा।

कन्या : क्रोध और वाणी पर आपको विशेष ध्यान देना है। परिवार में तालमेल बनाए स्वयं की आदतों में आप बदलाव महसूस करेंगे जो सकारात्मक भी होंगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना है। किसी छोटी यात्रा का पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। आपको यह भी महसूस होगा कि आपके कार्यों में अन्य व्यक्तियों द्वारा सहायता मिल रही है।

तुला : अनजान तथा अजनबी लोगों के समूह में आप स्वयं को सहज महसूस करेंगे। यह भी आपके लिए अप्रत्यक्ष रूप से जीवन को एक नई दिशा देने में सक्षम होगी। पारिवारिक सहयोग तथा सहानुभूति आप पर बनी रहेगी। आपको सलाह दी जाती है कि आप भोजन में सात्विकता बनाए रखें।

वृश्चिक : मान सम्मान समाज में यश मन में प्रसन्नता आर्थिक लाभ परिवार तथा मित्रों में आदर की प्राप्ति उत्तम भोजन का अवसर प्राप्त होगा। मन में नए-नए विचार सकारात्मक सोच से परिपूर्ण सप्ताह व्यतीत होगा। परंतु साथ ही अनावश्यक या एक साथ अधिक मात्रा में धन व्यय हो सकता है।

धनु : दैनिक कार्य तथा असफलताओं से घिरे हुए हैं तो माता का आशीर्वाद ग्रहण करें। किसी अनुभवी महिला की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। कार्य में सफलता के लिए परिस्थिति आपको हताश व धैर्य हीन बना सकती है इस बात का ध्यान रखें।

मकर : दैनिक दिनचर्या से महत्वपूर्ण तथा व्यस्ततम सप्ताह व्यतीत होगा। एक कार्य को पूर्ण करने के बाद तुरंत अन्य कार्य आपकी आप राह में तैयार होगा। आर्थिक और सामाजिक रुप से सप्ताह सुनहरा व्यतीत होगा परंतु मन में कोई उलझन तथा शंका बनी रहेगी।

कुंभ : पारिवारिक तथा कार्य क्षेत्र को लेकर सप्ताह आपकी धैर्य की परीक्षा लेगा। सभी परिणाम इस सप्ताह अचानक घटित होंगे। इस सप्ताह किसी शव यात्रा का हिस्सा हो सकते हैं। धन संबंधित कार्यों में बहस ना करें जो आपके लिए हितकर नहीं होगा।

मीन : कार्यक्षेत्र और स्वयं के भविष्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। दैनिक कार्य में रुकावट है। अवरोध से सामना हो सकता है, छोटे भाइयों से सहायता प्राप्त होगी आध्यात्मिकता की ओर झुकाव तथा ईश्वर मैं आपकी आस्था दृढ़ होगी ।