मेष : सूनापन तथा अकेलापन की स्थिति महसूस कर रहे हैं, घर में सामंजस्य की स्थिति बनाए रखने का प्रयास करें। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए श्रेष्ठ होगा।
वृष: दान ,भोग तथा रोग में धन का व्यय करेंगे, सप्ताह में स्थिति आरामदायक तथा प्रसन्नता पूर्वक होगी। संतान पक्ष से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, इच्छाओं की पूर्ति होते हुए मन खुश रहेगा। मंगलवार का दिन शुभ है।
मिथुन : घरेलू स्थिति के प्रतिकूल होने से कार्य में असुविधा हो रही है। स्वयं को मजबूत स्थिति में बनाए रखने का प्रयास करें, शुक्रवार को ग्रह आपके साथ सफलता तथा प्रसन्नता लिए हुए हैं।
कर्क: कार्य संपूर्ण होने में संदेह , असफलता का सामना, दुष्ट संगत को त्याग दें, विपरीत तथा असमाजिक कार्यों की ओर झुकाव होने पर तुरंत संभल जाए। रविवार का दिन महत्वपूर्ण है।
सिंह : कठिन परिश्रम के बावजूद परिणाम आपके पक्ष में कम या नहीं मिलेंगे, अपयश का सामना भी करना पड़ सकता है। परेशानी तथा मन बेचैनी होने पर घरेलू कार्यों में सफल भागीदारी निभाएं। शनिवार का दिन आपके लिए लाभ दायक होगा।
कन्या : विपरीत परिस्थिति में विश्वास बना रहेगा, अचानक स्वास्थ्य में असंतुलन, पिता से लाभ, परंतु मन भावात्मक रूप से कमजोर हो सकता है। मंगलवार आपके लिए शुभ होगा।
तुला : सप्ताह में आदर, सम्मान की अनुभूति घर में एकता का वातावरण परंतु स्वयं के स्वास्थ्य में ध्यान देना है। किसी पुराने छोड़े हुए कार्य को पुनः शुरू कर सकते हैं। सोमवार का दिन शुभ होगा।
वृश्चिक : पारिवारिक खुशहाली हेतु धन का निवेश तथा प्रबंधन सकारात्मक रूप से हो रहा है। शरीर से स्वस्थ्य महसूस करेंगे, संतान पक्ष से भावात्मक रूप में कमजोर हो सकते हैं बृहस्पतिवार का दिन श्रेष्ठ होगा।
धनु : वाहन खरीदने की तैयारी में हैं तो समय अनुकूल है। इस सप्ताह भौतिक तथा विलासिता पूर्ण वस्तुओं की ओर झुकाव होगा, किसी स्त्री से लाभ तथा सहायता मिलेगी। शुक्रवार का दिन उत्तम है।
मकर : संतान से संबंधित किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में सफल धार्मिक आयोजन घर के वातावरण में बदलाव हो सकता है, मंगलवार आपके लिए शुभ है।
कुंभ : संचित धन का उपयोग पारिवारिक कार्य हेतु करेंगे। गृहस्थ जीवन से संबंधित कार्यों हेतु किसी छोटी यात्रा का हिस्सा बनेंगे। बुधवार का दिन आपके लिए उत्तम है।
मीन : किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी जिससे आप जीवन में सुखद इच्छाओं की कामना कर सकते हैं, कार्य सफलता हेतु यात्रा भी करनी होगी। शनिवार आपके लिए शुभ होगा।