पिथौरागढ़। बलुवाकोट में काली नदी में नहा रहा एक किशोर तेज बहाव में बह गया। ढूंढखोज के बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार छारछुम निवासी नितिन दरियाल (15) अपने मामा के घर में रहकर पढ़ाई करता है। 19नवंबर को वह अपने तीन साथियों के साथ काली नदी में नहा रहा था। इसी दौरान वह नदी की तेज धारा के साथ बह गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने नदी में ढूढखोज की लेकिन लापता नितिन का पता नहीं चल सका है। नितिन के नदी में बहकर लापता होने से परिजन गहरे सदमे में हैं। थानाध्यक्ष अशोक धनकड़ ने बताया कि लापता किशोर की ढूंढखोज की जा रही है।

