पिथौरागढ़। पुलिस ने जान से मारने का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शिलिंगिया निवासी शकुंतला देवी ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी कि 12 नवंबर 2023 को शाम छह बजे उनके पति प्रेम चंद ग्राम तोली से अपने घर की ओर आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में तारा चंद और उसके लड़के दलीप ने उनको घेर लिया और पत्थर से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उन्होंने पति को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा- 307/504/506 में दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ हिमांशु पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी दलीप चंद (25) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में एसआई जावेद हसन, कांस्टेबल अजय बोहरा शामिल रहे।