पिथौरागढ़। आठ कुमाऊं में तैनात सूबेदार मेजर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट किशन सिंह भंडारी अपनी 32 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत हुए। शनिवार को उन्हें आठ कुमाऊं के जवानों ने भावभीनी विदाई दी। जौलजीबी निवासी ऑनरेरी लेफ्टिनेंट किशन सिंह और उनकी पत्नी को विशेष तौर पर फूलों से सजाई गई खुली जीप में बिठाकर विदाई दी गई। इस अवसर पर विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने कहा कि सूबेदार मेजर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट किशन सिंह भंडारी ने अपने जीवन के 32 वर्ष भारत माता की सेवा के लिए समर्पित किए। इस अवसर पर उनकी पत्नी भी उपस्थित रहीं। आठ कुमाऊं के मेजर अशोक सहित अन्य अधिकारियों ने ऑनरेरी लेफ्टिनेंट किशन सिंह को शुभकामनाएं दीं।