पिथौरागढ़। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वाधान में ज्ञानदीप इंटर कालेज में आयोजित जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सीमांत जनपद के 11 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है। यह सभी बाल वैज्ञानिक 22 दिसंबर को विज्ञान धाम देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक डॉ.विकास पंत ने बताया कि बाल विज्ञान कांग्रेस के उप विषय अपने परि​स्थितिक तंत्र काे जानें के सीनियर वर्ग में अपूर्वा कार्की हिमालया इंटर कालेज चौकोड़ी, जूनियर वर्ग में शगुन चंद राइंका मायालेख, प्रिया जोशी राबाइंका ऐंचोली, उप विषय स्वास्थ्य पोषण और कल्याण को बढ़ावा देना के सीनियर वर्ग में ध्रुव सिंह खोलिया राइंका हचीला, जिया राउमावि पांभै, उप विषय पारि​स्थितिक तंत्र और स्वास्थ्य के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक प्रथाएं के सीनियर वर्ग में मुस्कान पांडेय हिमालया इंटर कालेज चौकोड़ी, उप विषय आत्मनिर्भरता के लिए परितंत्र आधारित दृ​ष्टिकोण के सीनियर वर्ग में ​नि​खिल पांडेय राइंका टोटानौला, प्राची गोबाड़ी राबाइंका मूनाकोट, शादिया एसडीएस राइंका, जूनियर वर्ग में जिया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय दशाईथल, तकनीकी नवाचार के सीनियर वर्ग में कुसुम जोशी राबाइंका मूनाकोट का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। निर्णायक डॉ.पंकज जोशी, डॉ.सुनील पांडेय, मोहन चंद्र पाठक, अकादमिक सदस्य वीरेंद्र सिंह कन्याल, जीवन चंद्र जोशी, दीपक कापड़ी, कमलेश भाकुनी थे।