पिथौरागढ़। ऊर्जा संरक्षण दिवस पर आयोजित जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में के एस आर अटल उत्कृष्ट रा इ का थरकोट बालाकोट की कक्षा 11, की छात्रा ईशा रावल ने चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
गंगोत्री गर्ब्याल रा बा इ का में अयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल से पांच बच्चों अंशिका, दीपिका, जिया, श्वेता, ईशा ने निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। ईशा रावल ने चित्रकला प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता ऊर्जा संरक्षण पर आधारित थी। इस प्रतियोगिता के लिए छात्रा का मार्गदर्शन रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजेन्द्र पांडेय ने किया।
इससे पहले भी विधालय के बच्चों ने इनके मार्गदर्शन में विज्ञान और अन्य कार्यक्रमों में जनपद स्तर पर , राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया है।
प्रधानाचार्य बृज मोहन जोशी, बी सी पाठक, अनिल कुमार, राजेन्द्र जोशी, संजय जोशी, लक्ष्मी भट्ट, लक्ष्मी दत्त भट्ट सहित समस्त अध्यापकों, अभिभावकों ने खुशी व्यक्त की और शुभकामनाएं दी है।