पिथौरागढ़। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भुरमुनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह बोहरा थे।उन्होंने सरकारी विभागों की ओर से लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया।

उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की आरे से चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस अवसर पर दिनेश तिवारी, क्षेपं सदस्य पंकज बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी, ग्रामीण उपस्थित रहे।