पिथौरागढ़। पौष मास के आगमन के साथ ही कुमांऊ में बैठकी होली का शानदार आगाज हो गया है। बैठकी होली के रसिक धार्मिक एवं आध्यात्मिक रचनाओं पर आधारित प्रचलित राग रागिनियों पर जाड़े की सर्द लम्बी रातों में होली गाने लगे हैं। इससे पूरा वातावरण संगीतमय होने लगा है। पौष मास के पहले रविवार को आज बैठकी होली का आयोजन डॉ. अशोक कुमार पंत के आवास मानस मन्दिर में किया गया। जहां होली गायक सन्तोष लाल शाह, भाष्कर कर्नाटक, सुरेश कर्नाटक, डाॅ. अशोक पन्त, दिनेश उपाध्याय, योगेश भट्ट, शंकर पत्त, द्वारिका पाण्डे, भुवन पाण्डे, मनीष पन्त, महेश पन्त, पूरन चन्द्र पन्त, चक्रधर पन्त, मोहन लाल वर्मा एवं कमल कुमारआदि ने अपनी प्रस्तुति दी।तबले पर प्रियतोष कर्नाटक, भुवन पाण्डे और द्वारिका पाण्डे ने संगत दी। उधर कालसिन मंदिर पितरौटा में आयोजित बैठकी होली में वरिष्ठ होली गायक श्री केदार भट्ट, भुवन चन्द्र जोशी, गजेन्द्र अधिकारी, योगेश पाण्डे, केदार खर्कवाल आदि ने बैठकी होली का रंग जमाया ।