पिथौरागढ़। न्यायालय चम्पावत से जारी चैक बाउन्स के मामले में एक आरोपी को पुन: गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में दिनांक- 19.12.2023 को थानाध्यक्ष गंगोलीहाट, मंगल सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 खीम राम व हमराही कर्म0 गणों द्वारा न्यायालय से *धारा- 138 NI Act के अन्तर्गत जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपाल में लम्बे समय से फरार चल रहे वारण्टी पंकज कुमार निवासी गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ उम्र- 35 वर्ष को गंगोलीहाट से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से अभियुक्त जमानत पर चल रहा था। आरोपी पंकज कुमार , कस्बा गंगोलीहाट में अपनी दुकान चलाता था जो दुकान में समान रखने के नाम पर लोगों से पैसा लेता रहता था, साथ ही हल्द्वानी के व्यापारियों से भी दुकान के लिए सामान लेता रहता था। जिन्हें लिए गए सामान के बदले पैंसे न देकर चेक बांटता रहता था।

लोगों ने इसके चेक कोर्ट में लगाने शुरू कर दिए तो इसके लगातार वारण्ट गंगोलीहाट कोर्ट, हल्द्वानी कोर्ट एवं चम्पावत कोर्ट आने लगे। अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए कुछ समय पूर्व नौकरी करने गुजरात चला गया तथा वहां से मुम्बई चला गया और अपने पुराने कॉंटेक्ट नंबर बंद कर दिए। चेक मालिकों से संपर्क कर चेक के सम्बंध में इससे समझौता करने के नाम पर इसे मुंबई से घर बुलाया गया। जैसे ही यह घर पहुंचा तो इसे माननीय न्यायालय गंगोलीहाट से जारी एक वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार कर लिया गया था । दिनांक- 23.12.2023 को न्यायालय चम्पावत से जारी चैक बाउन्स के मामले में थानाध्यक्ष गंगोलीहाट, मंगल सिंह व हमराही कर्मचारी गणों द्वारा पंकज कुमार को पुन: गिरफ्तार किया गया, जिसे माननीय न्यायालय चम्पावत के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।