पिथौरागढ़। क्रिसमस के अवसर पर स्थानीय मैथोडिस्ट चर्च में 10:30 बजे से विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गयी। इसमें यीशु मसीह के जन्म और उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। पास्टर रेव. विनय बटलर गवन ने इन घटनाओं को बाइबिल के माध्यम से प्रस्तुत किया।

पास्टर रेव विनय बटलर गवन ने बाइबिल का पाठ किया। अपनी प्रार्थना में उन्होंने नें सम्पूर्ण देश – विश्व और मानव जाति के कल्याण की प्रार्थना की। देश में अमन चैन, शांति, भाईचारा और समृद्धि के लिये विशेष प्रार्थना की गयी। पासटर विनय बटलर गवन ने अपने प्रवचन में क्रिसमस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्रिसमस का मतलब मानव मात्र की भलाई,, आत्म समर्पण और संयमित जीवन बिताना है। यह दिन हमें प्रेम, क्षमा, बलिदान, मेल मिलाप और शांति का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि यीशु मसीह की शिक्षाओं का प्रभाव मानवजाति पर इतना अधिक पड़ा कि आज प्रभु यीशु के भक्त हर जगह दिखाई देते हैं। इस अवसर पर यीशु जन्म से सम्बंधित अनेक भजनों को गाया गया। अंत में रेव विनय बटलर गवन के आशीष वचनों के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विधायक पिथौरागढ़ मयूख महर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष श जगत सिंह खाती, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर, कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह लुंठी, रिषेन्द्र महर, श्री होशुयर सिंह, त्रिलोक सिंह बिष्ट सहित ईसाई समाज के एड्वोकेट सुभाष चंद्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य पी आर डीन, विमल दीप फिलिप, मनोज एलेक्जेंडर, आशीष होवार्ड संदीप स्ट्रीटिंग सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।