पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ घाट एनएच में शुक्रवार की देर रात कार खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की हायर सेंटर ले जाते समय अल्मोड़ा में मौत हो गई। जबकि कार चालक सहित तीन लोग घायल हैं। जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात इग्यार देवी के पास एक मारुति कार बैक करते समय खाई में गिर गई। इस हादसे में निवासी नीरज कोहली, वाहन चालक पीतांबर जोशी, नंदन सिंह और सौरभ घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल नीरज कोहली को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। हल्द्वानी ले जाते समय हालत बिगड़ने पर अल्मोड़ा के अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। घायल चालक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अन्य दो लोग छिटक जाने से मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।

