धारचूला/ पिथौरागढ़। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रतिनिधि रहे जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह धामी भाजपा में शामिल हो गए हैं। धामी पीसीसी सदस्य भी थे। उनके पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को गहरा झटका लगा है।

उन्होंने सोमवार को धारचूला के तहसील रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा दामन थामा। महेंद्र सिंह धामी के साथ ही भोपाल बोहरा जो कल्याणपुर सितारगंज में प्रधान हैं उन्होंने भी धारचूला में भाजपा की सदयस्ता ग्रहण कर ली है। बता दें कि धारचूला में महेंद्र सिंह धामी को कांग्रेस का गेम चेंजर माना जाता है । महेंद्र सिंह धामी के भाजपा में शामिल होने से धारचूला में भाजपा का वोट बैंक और मजबूत होगा।बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दोनो का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी, अशोक नबियाल,महेंद्र बुदियाल,महेश गर्बयाल, राधा मर्तोलिया और हीरा गुंज्याल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।