पिथौरागढ़।के एस आर अटल उत्कृष्ट रा इ का थरकोट बलाकोट के बच्चों ने हरेला पर्व पर पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में थरकोट के बच्चों ने पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, का संकल्प लिया।
और अपने द्वारा लगाए गए पौधे को सींचने, गुड़ाई करने और उसको बड़ा करने का संकल्प भी लिया।
विधालय के रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजेंद्र पांडेय ने बच्चों को प्रेरित किया और विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने हरेला पर्व पर अपने अभिभावकों के साथ पौधरोपण कार्य किया, और इन पौधों की रक्षा का संकल्प भी लिया।
उनके द्वारा बच्चों को पेड़ पौधों से होने वाले लाभ वैज्ञानिक तरीके से बताए, जैसे पेड़ पौधों से ऑक्सीजन मिलती है, पानी की अधिकता होगी, जलवायु अच्छी होगी, इकोसिस्टम संतुलित रहेगा।
जहां पौधे होंगे वहां प्रत्येक जीव जन्तु सुरक्षित रहेंगे।
पर्यावरण को संरक्षित रखने में पेड़ पौधों का अहम योगदान है।
पर्यावरण संरक्षण पर बच्चों ने घर पर निबंध भी लिखा।
ईशा रावल, श्वेता, विनीत रावल, नितिन कुमार, पियूष नेगी, रोहित कार्की, हिमानी बोरा, जिया धौनी, रोहित नेगी, अंशिका धौनी, आदित्य कार्की, हर्षित, अमन, पल्लवी, हिमांशु, नीरज, जिया, सहित अन्य बच्चों ने प्रकृति संरक्षण पर पौधरोपण का कार्य किया।
प्रधानाचार्य बृज मोहन जोशी ने अध्यापक के प्रयास की सराहना की है और बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया है और इनकी रक्षा का संकल्प लेने को कहा है।