पिथौरागढ़। पुनेड़ी, तडीगां, आईटीआई, आरटीओ कार्यालय को जोड़ने वाली सड़क बदहाल होने से लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को कन्ना पुनेड़ी निवासी दीप जोशी ने बताया कि नगर मुख्यालय के पास ही प्रशासन व विभाग बदहाल सड़क को सही नहीं कर पा रहा है। अगला स्कूली बच्चों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। लेख दोपहिया चालक भी इस सड़क पर फंस रहे हैं। बताया कि बेस अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे ग्रामीणों को भी काफी दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बदहाल सड़क को सही करने की मांग उठाई है।