पिथौरागढ़। दीपावली पर्व पर पिथौरागढ़ के जिला​धिकारी ने नगर में निर्धन लोगों में मिष्ठान वितरण किया।उन्होंने फुटपाथ पर मिट्टी के दीये बेचने वाले लोगों का हालचाल भी जाना। बुधवार काे डीएम विनोद गोस्वामी ने सिमलगैर बाजार, गांधी चौक आदि स्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने निर्धन बच्चों, फुटपाथ पर मिट्टी के दीये, मोमबत्ती सहित अन्य छिटपुट सामान बेचकर गुजर बसर कर रहे व्यापारियों में मिठाई बांटी। उन्होंने सभी जनपदवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने के साथ ही अपना और पर्यावरण का ध्यान रखने की अपील भी की है।

You missed