पिथौरागढ़। पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट को बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष चयनित होने पर पूर्व विधायक मयूख महर, महेंद्र सिंह लुंठी, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, होशियार लुंठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, ऋषेंद्र महर, विण प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी, मूनाकोट नीमा वल्दिया समेत कई ने बधाई दी है। इससे पूर्व लक्ष्मी भटट किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य रही हैं। इनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। श्रीमती भट्ट ने कहा है कि वे जनपद में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष के कर्तव्यों का पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करेंगी।