पिथौरागढ़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जयराज सिंह नबियाल के निर्देशन में जिला महिला चिकित्सालय में पल्स एनीमिया महा अभियान का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा उपस्थित गर्भवती महिलाओं को एनीमिया रोग के लक्षण, उपचार एवं रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ भागीरथी गर्ब्याल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मदन बोनाल, मोनू मोहित पंत, चंदन बिष्ट, इंदु भास्कर पैन्यूली, मधुर भट्ट, ललित साह, राजेश्वरी नगरकोटी, सहित स्वास्थ्य कर्मियों व समाजसेवियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन चंदन बिष्ट के द्वारा किया गया।