पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जाजरदेवल थाना पुलिस की टीम ने एसआई मनोज पांडे के नेतृत्व में अभियान चलाया। इस दौरान त्रिलोक सिंह धामी निवासी मड़मानले को शराब पीकर वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बिना मास्क के बाजार में घूमने वाले 26 लोगों के खिलाफ और सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने वाले 73 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 21,200 रुपये संयोजन शुल्क वसूला।