पिथौरागढ़। कांग्रेस की तिरंगा न्याय यात्रा गुरुवार को बेरीनाग पहुंची। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू और नगरपालिका अध्यक्ष हेमा पंत के नेतृत्व यात्रा में मौजूद पूर्व सीएम हरीश रावत सहित कांग्रेसी नेताओं का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।

नगरपालिका कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस की नव निर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष हेमा पंत और नगरपालिका के सभासदों का फूल-मालाओं और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा की आज सरकार जाति और धर्म के आधार बांटने का काम कर रहे हैं। न्याय के यात्रा के माध्यम से लोगों से चर्चा कर रहा हूं। कांग्रेस के कार्यकाल में गंगोलीहाट विधानसभा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। पालीटैक्निक कालेज खोलने के साथ ही बेरीनाग, गणाई, थल तहसील खोलने के साथ ही गंगोलीहाट और बेरीनाग नगर पंचायत का गठन, आईटीआई कालेजों की स्वीकृति सहित सैकडों सडकों की स्वीकृति सहित ऐतिहासिक कार्य हुए हैं पिछले आठ वर्षों में गंगोलीहाट विधानसभा का भाजपा सरकार के द्वारा पूरी तरह से विकास ठप कर दिया है। कांग्रेस के शासन काल में स्वीकृत कार्यो को भाजपा अपना बता रही है।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि जिस सपने के साथ उत्तराखंड का निर्माण हुआ था क्या वह आगे बड़ रहा है गांवो से लगातार पलायन हो रहा है पलायन आयोग के नाम पर अरबों रूपया खर्च किया जा रहा है लेकिन उसके बाद भी सरकार पलायन नहीं रोक पा रही है आज पूरे प्रदेश में भष्टाचार चरम पर है इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू ने कांग्रेस के शासनकाल में गंगोलीहाट विधानसभा ऐतिहासिक विकास कार्य हुआ है। तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने प्रदेश विकास के ऐतिहासिक निर्णय लिया। पूर्व युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आंनद रावत ने कहा पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रदेश का माडल विकास किया था आज प्रदेश की भाजपा सरकार जगह जगह शराब की दुकान खोलकर प्रदेश को नशे में धकेल रही है भाजपा की सरकार पहाड़ उड़ाने में लगी हुई है। अंकिता हत्याकांड के आरोपी भी भाजपा के लोग होने का आरोप लगाया है। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने मिशन सिंदूर को भारतीय सेना के लिए बधाई दी। साथ ही कहा कि अग्निवीर से भारतीय सेना को मोदी सरकार कमजोर कर रही है। भारत की जनता को धर्म के नाम पर बांट रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्सवाण,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस आनंद रावत, जिलाध्यक्ष बागेशवर भगत डसीला, पूर्व प्रमुख रेखा भंडारी,हेम पंत,सभासद किरन मियांन, सुरेश राठौर, सुनील पंत, मुन्ना जंगपागी,कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमित पाठक,ब्लाक अध्यक्ष दीपक उप्रेती, मनोज सानी,चंदन वाणी, कमल दीप बिष्ट हिमांशु आगरी, विनोद कार्की, कैलाश राम, मोती सिंह सहित आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत ने किया।