उत्तराखंड के सांसद अजय भट्ट ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व भाई-बहन के आपसी स्नेह, विश्वास और कर्तव्य का प्रतीक है। हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा यह त्योहार ऐतिहासिक महत्व भी रखता है।सांसद भट्ट ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व सामाजिक सद्भाव के साथ ही महिलाओं के प्रति आदर और सुरक्षा की भावना को भी सुदृढ़ करता है। यह महिलाओं के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति उनका प्रयास निरंतर जारी है, क्योंकि महिलाओं को सशक्त किए बिना समृद्ध उत्तराखंड की कल्पना संभव नहीं है।