पिथौरागढ़। डीडीहाट में मूसलाधार बारिश के दौरान भारी भूस्खलन हो गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 7 बाजे पोस्ट ऑफिस वार्ड के नया बस्ती में भनडा रोड पर अचानक पहाड़ी दरक गई, इससे मंजू देवी का मकान और गौशाला दब गई। जिस समय यह घटना हुई मंजू देवी गाय को दुहने गौशाला में गई थी। मंजू देवी समेत पशु मलबे में दबे हुए हैं। एसडीआरएफ, एसएसबी और स्थानीय पुलिस जेसीबी की मदद से रेस्क्यू अभियान चला रही है। पहाड़ी दरकने से भूपाल सिंह बोरा के मकान का भी एक हिस्सा ध्वस्त हुआ है। परिवार के चार सदस्य बाल बाल बच गए। भूस्खलन के कारण नंदन सिंह मेहरा के भवन को भी खतरा बना हुआ है। मौके पर एसडीएम डीडीहाट खुशबू पांडे तहसीलदार पिंकी आर्य मौजूद हैं।