पिथौरागढ़ के विकासखंड मूनाकोट की ग्राम पंचायत मर्मोली, ग्राम डाबरी आठगांव शिलिंग की प्रतिभाशाली छात्रा अपर्णा जोशी, पुत्री वंशीधर जोशी और ललिता जोशी को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के 20वें दीक्षांत समारोह में भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

अपर्णा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने सेवानिवृत्त शिक्षक पिता वंशीधर जोशी, अध्यापिका माता ललिता जोशी, बड़ी बहन दीक्षा जोशी और डीएसबी कॉलेज नैनीताल के शिक्षकों को दिया है। अपर्णा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अर्पणा के सम्मानित होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है