पिथौरागढ़। मध्यप्रदेश के जबलपुर में 23 दिसम्बर से आयोजित होनी वाली 69 नेशनल स्कूल खो खो प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज मस्मोली के पांच छात्राओं का चयन हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए साक्षी जोशी, करीना बसेडा, मोनिका राणा, संगीता भंडारी, नेहा भट्ट उत्तराखंड की टीम से प्रतिनिधित्व करेगी।
टीम के लिए राष्ट्रीय कोच गंभीर सिंह बोरा का भी चयन हुआ है एक स्कूल के एक साथ पांच छात्राओं के चयन पर अभिभावकों ने राष्ट्रीय कोच गंभीर सिंह बोरा का आभार जताया और कहा की गंभीर के द्वारा यहां पर शारीरिक शिक्षक नियुक्त होने के बाद से लगातार स्कूल के बच्चे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
छात्राओं के चयन पर विधायक बिशन सिंह चुफाल, ब्लाक प्रमुख डीडीहाट गुड्डू धामी, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक तरूण पंत, खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाई, जिला खेल समन्वयक विक्रम दिगारी, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा, ब्लाक खेल समन्वयक किशोर शाह, प्रधानाचार्य रेनू, किशन सिंह कार्की, जिलाध्यक्ष प्रवीण रावल, ग्राम प्रधान मुकेश जोशी सहित आदि ने खुशी जताई है।

