देहरादून। पूर्व प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविद् डा. अशोक कुमार पंत को उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज के आडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह में “शिक्षा क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिक जन पुरस्कार ” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा उनके शिक्षा एवं समाज सेवा के कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रतीक भेंट किया गया। उल्लेखनीय है कि डा. पंत ने प्रधानाचार्य के रूप में उल्लेखनीय कार्य के लिए ख्याति प्राप्त की और सेवानिवृत्ति के बाद यहां के युवाओं के पलायन को रोकने तथा उन्हें रोजगारपरक व्यावसायिक शिक्षा एवं रोजगार प्रदान करने के लिए वह मानस कालेज के माध्यम से नई संदृष्टि प्रदान कर रहे हैं। अपनी दुदबोली एवं परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी डा. पंत की सतत सहभागिता रहती है। डा. पंत ने अपनी पुस्तकें तथा वरिष्ठ नागरिकों की स्मारिका “अनुभव ” मुख्य मंत्री को भेंट की । डा. पंत को सम्मान प्राप्त होने पर जनपद के प्रबुद्ध वर्ग, अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। सीनियर सिटिजन वेलफेयर सोसाइटी ने डा0 पंत के सम्मान पर बधाई देते हुए कहा कि यह सीनियर सिटिजन के कार्यों का सम्मान है। पब्लिक स्कूल एसोशियेशन के प्रदेश अध्यक्ष डा. किशोर पंत ने इसे शिक्षा के क्षेत्र मे सकारात्मकता का सम्मान बताते हुए डा. पंत को बधाई दी है। मानस एकेडमी एवं मानस कालेज में डा. पंत को सम्मान मिलने पर हर्ष का माहौल है। एकेडमी की निदेशक मीनू भट्ट ने डा. पंत के सम्मान को प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा का सम्मान बताते हुए बधाई दी है। डा. अशोक कुमार पंत को डा. नीलाम्बर पुनेठा, प्रो. नरेन्द्र सिंह भण्डारी, डा. दयाकृष्ण पाण्डे, दयानन्द भट्ट, केएस भाटिया, गिरघर बिष्ट, भाष्करान्द जोशी, गोविंद उपाध्याय, सन्तोष लाल शाह, भाष्कर कर्नाटक, प्रमोद पाण्डे, जीवन सिंह धामी, योगेश भट्ट समेत शहर के अनेकानेक लोगों ने बधाई दी है।
सम्मान समारोह के अवसर पर सांसद कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, खजान दास, सरिता आर्या, रामानन्द गौड़, नवीन शर्मा, गजराज बिष्ट, दीपा दरम्वाल, शांति वर्मा समेत अनेक गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
