पिथौरागढ़। 04 जून 2021 को तत्कालीन थानाध्यक्ष बेरीनाग उ0नि0 श्री सुशील जोशी मय पुलिस टीम द्वारा सेराघाट बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक से कुल 327 पेटी अवैध शराब बरामद की गई थी। मामले में अभियुक्त गोविन्द काण्डपाल निवासी जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया गया था।

उसके विरुद्ध कोतवाली बेरीनाग में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम, 51(B) आपदा प्रबंधन अधिनियम, 188 IPC एवं 2/3 महामारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना si मोहन सिंह बोरा द्वारा कर दिनांक 18 अगस्त 2021 को न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया।

मामले की प्रभावी पैरवी सहायक अभियोजन अधिकारी शोभित कुमार शर्मा द्वारा की गई। उत्कृष्ट विवेचना एवं सशक्त पैरवी के फलस्वरूप न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (जू0डि0) रजनीश मोहन द्वारा अभियुक्त को 01 वर्ष का कठोर कारावास ₹34,65,000/- अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर अभियुक्त को 06 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।