पिथौरागढ़। जनता एवं जनप्रतिनिधियों के अनुरोध को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 8 मई 2026 को पिथौरागढ़ शहर में गैस वितरण नहीं किया जाएगा। इसके स्थान पर गैस वितरण वाहनों को सीधे ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा जाएगा, जहां स्थानीय स्तर पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी।जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए वहां भी सुचारू एवं समयबद्ध गैस वितरण सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है।इस व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को उनके नजदीक ही गैस प्राप्त होगी तथा उन्हें शहर में आकर भीड़ एवं लंबी कतारों का सामना नहीं करना पड़ेगा।*नोट: गैस वितरण हेतु निर्धारित स्थानों का विस्तृत विवरण भी जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।*धन्यवाद 🙏